Tuesday, October 20th, 2026

222 रुपये कम देकर भी 84 दिन वैलिडिटी और बराबर डेटा, Jio का शानदार प्लान

 नई दिल्ली 
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अलग-अलग कीमत के ढेरों प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। ऐसे में कई बार अपने लिए सही प्लान का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 222 रुपये कम खर्च करने पर भी 84 दिन की वैलिडिटी और रोज़ 1.5 जीबी डेटा मिलता है। अगर आप जियो ग्राहक हैं और 84 दिन का प्रीपेड प्लान (Jio 84 Days Plan) कराने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी नजर 555 रुपये और 777 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर ज़रूर गयी होगी। यहां हम आपके लिए इन दोनों ही प्लान की तुलना करके बताने वाले हैं कि आपके लिए कौन सा ज्यादा बेहतर रहेगा।

Jio का 555 रुपये वाला प्लान
यह रिलायंस जियो का 84 दिन वाला पॉपुलर प्रीपेड प्लान है। 555 रुपये में रोज़ 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यूज़र्स को कुल 126 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग और रोज़ 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा JioTv और JioCinema जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
 
Jio का 777 रुपये वाला प्लान
555 रुपये की तरह रिलायंस जियो के 777 रुपये वाले प्लान में 84 दिन के लिए रोज़ 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी 5GB अतिरिक्त डेटा भी दे रही है। इस तरह यूज़र्स को कुल 131 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग और रोज़ 100 SMS भी दिए जाते हैं। खास बात है कि इसमें जियो ऐप्स के अलावा एक साल के लिए Disney + Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। 
 
किस प्लान में फायदा
देखा जाए तो दोनों ही प्लान 84 दिन की वैलिडिटी और लगभग बराबर डेटा के साथ आ रहे हैं। दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और बराबर SMS मिलते हैं। सबसे बड़ा फर्क डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन का है। अगर आपके लिए यह मेम्बरशिप बहुत मायने नहीं रखती तब 555 वाला प्लान बढ़िया रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय